Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 16, 2025, 03:17 PM (IST)
Samsung Galaxy S25 FE इस साल की शुरुआत से अपनी ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस डिवाइस को Galaxy S24 FE के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लाया जाने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के तमाम फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इसकी संभावित कीमत और लॉन्चिंग भी सामने आ चुकी है। अब, गैलेक्सी एस 25 एफई के रेंडर यानी तस्वीर लीक हुई है, जिससे कलर ऑप्शन का पता चला है। साथ ही, डिजाइन भी देखने को मिला है। और पढें: लॉन्च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro की तस्वीरें, डिजाइन आया सामने
Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE को Black, Navy, Icy Blue और White कलर में उतारा जा सकता है। तस्वीर को देखें, तो फोन का लुक Samsung Galaxy S25 से मिलता-जुलता है। इसके फ्रंट में पंच-होल कट आउट और रियर में तीन कैमरा लेंस दिए गए हैं। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, मिलेगा ‘Zero-Peeking’ प्राइवेसी फीचर
इस स्मार्टफोन के राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। नीचे की ओर चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी जाएगी। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। और पढें: Samsung Galaxy F70e 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ
पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया कि सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्मूथ वर्किंग के लिए स्मार्टफोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 50MP, दूसरा 12MP और 8MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद हो सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4900mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है।
कोरियन कंपनी सैमसंग ने फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई की न लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी दी है और न ही कीमत का अपडेट दिया है, मगर लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग फोन की कीमत भारत में 60 से 65 हजार के बीच रखी जा सकती है।