Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 30, 2025, 05:29 PM (IST)
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह फोन अगले महीने मई में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी लीक्स सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक में फोन के सेल्फी कैमरा से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी कैमरा के लिए फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट मिलता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ 10,000 रुपये सस्ता, मिस न करें डील
SammyGuru की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में Samsung Galaxy S25 Edge फोन के सेल्फी कैमरा से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है। लीक की मानें, तो फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह सेंसर Samsung Galaxy S25 सीरीज के अन्य मॉडल्स के समान ही है। और पढें: Samsung One UI 8.5 Beta अपडेट में यूजर्स को मिला बड़ा सरप्राइज, Bixby हुआ सुपर स्मार्ट
वहीं, फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने Samsung Galaxy S25 Ultra फोन को 200MP प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया था। एज फोन में कंपनी 2X इन-सेंसर जूम का सपोर्ट दे सकती है। इसके अलावा, फोन के सेंसर में Optical image stabilisation (OIS) का सपोर्ट भी मिल सकता है।
फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 Edge में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ फोन में 12GB RAM मिल सकती है। फोन की स्टोरेज 256GB व 512GB की हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।
फोन की बैटरी 3900mAh की होगी, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर काम कर सकता है।