Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 13, 2025, 08:54 AM (IST)
Samsung Galaxy S25 Edge को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का सबसे पतला फोन है। इसकी मोटाई 5.8mm और वजन 163 ग्राम है। इसका बॉडी फ्रेम Titanium का बना है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम की सबसे पावरफुल चिप Snapdragon 8 Elite दी गई है। इसमें एंड्रॉइड 15 और AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिससे शानदार फोटो क्लिक करने के साथ 8के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज Android 15 बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का QHD+ Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस पर Corning Gorilla Glass Ceramic 2 लगाया गया है। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
डिवाइस में 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ 12 जीबी रैम, क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU तक दिया गया है। सुरक्षा के लिए मोबाइल फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा
इस स्मार्टफोन में शानदार फोटो खींचने के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट करने वाला 200MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके जरिए 8के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.2 है।
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज में 3900mAh की बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसको वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5जी, 4G VoLTE, वाईफाई, जीपीएस, सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
सैमसंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज को Titanium Silver, Titanium Jetblack और Titanium Icyblue कलर में पेश किया गया है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 1,099 यानी करीब 93,330 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट यानी 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल USD 1,219 (करीब 1,03,510 रुपये) में मिल रहा है।