Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 27, 2025, 02:16 PM (IST)
Samsung ने M-सीरीज के नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Samsung Galaxy M36 5G है, जो तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन Orange Haze, Serene Green और Velvet Black में आता है। इस डिवाइस में स्मूथ टच देने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। शानदार तस्वीर क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, नए डिवाइस में Exynos 1380 चिपसेट और फास्ट चार्जिंग से लैस 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं सैमसंग के नए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन… और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
Samsung Galaxy M36 5G को 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस मॉडल की कीमत क्रमश: 16,499 रुपये, 17,999 रुपये और 20,999 रुपये तय की गई है। इस फोन की सेल 12 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India, ऑफिशियल और रिटेल स्टोर पर लाइव होगी। इसे Orange Haze, Serene Green और Velvet Black कलर में खरीदा जा सकेगा। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Samsung Galaxy M36 5G फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करता है। इस 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus लगाया गया है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए डिवाइस में Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ सर्किल-टू-सर्च जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा
इस स्मार्टफोन में फोटो क्लिक करने के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसका 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर फोन में डुअल सिम कार्ड की सुविधा, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।