Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 25, 2024, 08:24 PM (IST)
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग के फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB RAM, 6GB RAM और 8GB RAM मिलती है। फोन की स्टोरेज 128GB की है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम
कंपनी ने Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में पेश किया गया है। इसके साथ 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। वहीं, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये की है। ऑफर की बात करें, तो डिस्काउंट ऑफर के बाद फोन को 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को Amazon और Samsung के जरिए खरीद सकते हैं। इस फोन में Blue Topaz, Celestial Blue और Stone Grey कलर ऑप्शन मिलते हैं। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition फोन में 6.6 इंच का FHD+ Infinity-V Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB RAM, 6GB RAM और 8GB RAM ऑप्शन मिलते हैं। फोन की स्टोरेज 128GB की है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।