Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 25, 2024, 07:43 PM (IST)
Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज 26 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से 1 दिन पहले इस सीरीज की कीमत, सेल डेट और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक की बात करें, तो कंपनी इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को लॉन्च करेगी। फीचर्स पर नजर डालें, तो एस10प्लस टैब को 12.4 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, एस10 अल्ट्रा मॉडल 14.6 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, प्लस मॉडल 13MP रियर कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं अल्ट्रा मॉडल में 8MP का रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए दोनों ही टैब में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
YTechB की लेटेस्ट रिपोर्ट में Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज से जुड़ी डिटेल्स रिवील की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कल लॉन्च होने वाले सैमसंग टैब सीरीज की सेल 4 अक्तूबर से शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया रिपोर्ट में टैब की कीमतें भी लीक की गई है। Samsung Galaxy Tab S10+ के 12GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को $999.99 (लगभग 83,600 रुपये) की कीमत में पेश जा सकता है। वहीं, Galaxy Tab S10 Ultra को $1,199.99 (लगभग 1,00,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के टैब को कंपनी दो कलर ऑप्शन Moonstone Gray और Platinum Silver में पेश कर सकती है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple टेस्ट कर रहा 200MP कैमरा सेंसर, लीक में हुआ खुलासा
फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Tab S10+ में 12.4 इंच का WQXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,800 x 1,752 पिक्सल का होगा। वहीं, दूसरी तरफ Galaxy Tab S10 Ultra में 14.6 इंच WQXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,960 x 1,848 पिक्सल हो सकता है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए प्लस मॉडल में कंपनी 13MP का रियर कैमरा दे सकती है। वहीं. अल्ट्रा मॉडल 8MP रियर कैमरा के साथ आ सकता है। और पढें: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही टैब 12MP फ्रंट कैमरे के साथ दस्तक दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि टैब की स्टोरेज को माइ्क्रोएसडी कार्ड के जरिए 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में USB 3.2 Gen 1 सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 मिल सकता है। प्लस मॉडल 861 ग्राम का हो सकता है, वहीं अल्ट्रा मॉडल का वजन 1.06 किलोग्राम होगा।
आपको बता दें, लीक्स के मुताबिक यह सीरीज कल 26 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकारी की ऑफिशियल जानकारी रिवील नहीं की है।