comscore

Samsung Galaxy F06 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, कीमत 10 हजार से होगी कम

Samsung Galaxy F06 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह 10 हजार से कम में आने वाला 5G फोन होगा। यहां जानें फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 10, 2025, 03:14 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी की F सीरीज का नया बजट 5G स्मार्टफोन होगा, जिसे कंपनी 10 हजार से कम की कीमत में ला रही है। इस फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। कुछ समय पहले ही फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई है। साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। आइए जानते हैं फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

Samsung Galaxy F06 5G India launch Date

कंपनी ने Samsung Galaxy F06 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। जैसे कि हमने बताया फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए फोन के कई फीचर्स और प्राइस रेंज सामने आ चुके हैं। फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। news और पढें: सिर्फ 491 रुपये हर महीने देकर घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला Oppo K13x 5G, Amazon का Discount offer न करें मिस

Samsung Galaxy F06 5G Specifications

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए Samsung Galaxy F06 5G के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। सैमसंग के फोन मेम 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 4GB RAM व 6GB RAM के ऑप्शन मिलेंगे। फोन के साथ 4 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिएफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में Bahama Blue और Lit Violet दो कलर ऑप्शन मौजूद होंगे।