comscore

Samsung Galaxy F04 भारत में लॉन्च, Redmi 10 की तुलना में कितना है मजबूत?

Samsung Galaxy F04 भारत में ऑफिशियली लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। इस मोबाइल में 5000mAh की बैटरी और 4GB रैम मिलेगी।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 06, 2023, 06:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • इसमें वर्चुअल रैम मिलाकर कुल 8GB Ram का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Samsung के इस मोबाइल में बैक पैनल डुअल कैमरा सेटअप है।
  • सैमसंग का यह मोबाइल 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy F04 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल पर ग्लॉसी डिजाइन और पावर के लिए ऑक्टाकोर मीडिया प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है और इस कीमत में Redmi 10 स्मार्टफोन भी आता है। इसके अलावा Realme, Tecno, Infinix और Lava के स्मार्टफोन भई मौजूद हैं। लेकिन हम Samsung Galaxy F04 और Redmi 10 के बारे में बताने जा रहे हैं। news और पढें: Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra हुए सस्ते, अब इतने कम में खरीदें

Samsung Galaxy F04 और Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4GB Ram और 4GB वर्चुअल रैम मिलेगी। यह हैंडसेट 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। news और पढें: Ai+ Nova 2 5G की आज से पहली सेल शुरू, 8,999 रुपये में मिलेगा ये दमदार बजट स्मार्टफोन

Redmi 10 में 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। इसमें 1600 x 720 pixels रेजोल्यूशन है। इसमें 4GB Ram और 64GB इंटरनल स्टोरेज केक साथ आता है। news और पढें: Top 5 Camera Mobiles under 10000: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन, दाम 10 हजार से भी है कम

Samsung Galaxy F04 और Redmi 10 का प्रोसेसर और बैटरी

Samsung Galaxy F04 में MediaTek Helio P35 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। वहीं, Redmi 10 में Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह मोबाइल भी एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।

Samsung Galaxy F04 और Redmi 10 का कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy F04 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP + 2MP का कैमरा है। जबकि 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। रेडमी 10 मोबाइल में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP+2MP के लेंस है, जबकि 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

Samsung Galaxy F04 और Redmi 10 का बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy F04 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जर के साथ आती है। वहीं, Redmi 10 में 6000mAh की बैटरी दी है और यह 18W के चार्जर के साथ आता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy F04 और Redmi 10 की कीमत

Samsung Galaxy F04 की कीमत 9499 रुपये है, जबकि Redmi 10 की कीमत 9999 रुपये है। इन्हें ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। इन मोबाइल पर आसान किस्तों का भी लाभ उठाया जा सकता है।