Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 31, 2025, 03:12 PM (IST)
Samsung Galaxy A57
Samsung अपनी Galaxy A-Series के नए मॉडल्स में कई बदलाव करने की योजना बना रहा है, खबर है कि आने वाला Galaxy A57 फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इससे पहले Galaxy A-Series में सभी मॉडल्स में रिगिड OLED स्क्रीन दी जाती थीं। फ्लेक्सिबल OLED पैनल्स प्लास्टिक सब्सट्रेट के साथ आते हैं, जिससे स्मार्टफोन के डिजाइन में ज्यादा बेहतर होगा और बेजल्स भी पतले हो सकते हैं। और पढें: Samsung Galaxy Days: Flipkart पर 3 से 5 फरवरी तक धमाकेदार ऑफर
SammyGuru के रिपोर्ट के अनुसार, Samsung अपने इन-हाउस डिस्प्ले डिपार्टमेंट के अलावा अब दूसरी कंपनी से भी डिस्प्ले सप्लाई कराने की योजना बना रहा है। चीन की डिस्प्ले मैन्युफैक्चरर TCL CSOT इस काम के लिए चुनी जा सकती है। CSOT की फ्लेक्सिबल OLED स्क्रीन की कीमत Samsung Display के मुकाबले कम बताई जा रही है। इससे Samsung को प्रोडक्शन लागत में कमी करने और नए मॉडल्स में बेहतरीन डिस्प्ले देने में मदद मिल सकती है। और पढें: लॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy A57 का डिजाइन, देखिए क्या-क्या मिलेगा खास
रिगिड OLED स्क्रीन की तुलना में फ्लेक्सिबल OLED पैनल्स महंगे हैं लेकिन ये पतले बेजल और नए डिजाइन ऑप्शन्स देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने अपने इन-हाउस डिस्प्ले डिपार्टमेंट से कहा है कि फ्लेक्सिबल OLED की कीमत रिगिड OLED के बराबर रखी जाए अगर CSOT की सप्लाई शामिल होती है तो यह Galaxy A-Series के लिए पहली बार होगा जब Samsung अपनी इन-हाउस कंपनी के अलावा किसी दूसरी कंपनी से डिस्प्ले मंगाएगा। इसके बावजूद Samsung Display अभी भी ज्यादातर स्क्रीन सप्लाई करेगी। और पढें: Samsung Galaxy A57 फोन 50MP कैमरा के साथ मारेगा एंट्री! सभी फीचर्स-कीमत लीक
Galaxy A57 और Galaxy A37 5G के लॉन्च को लेकर भी जानकारी सामने आई है। आमतौर पर ये हैंडसेट मार्च या अप्रैल में लॉन्च होते हैं लेकिन इस बार फरवरी 2026 में जल्दी लॉन्च हो सकते हैं। Galaxy A57 को Samsung के टेस्ट सर्वर और IMEI डेटाबेस पर SM-A576B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जो इसके जल्द भारत में आने का संकेत देता है अगर यह लीक सही निकलती है तो फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले और नई सप्लायर रणनीति Samsung के लिए Galaxy A-Series में नया बदलाव साबित होगी।