Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 19, 2024, 10:36 AM (IST)
Redmi Note 14 Series जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को टीज करना शुरू कर दिया है। कल यानी 20 नवंबर, 2024 को Redmi A4 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहा है। अब कंपनी Redmi Note 14 Series को भी भारत में उतारने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग से पहले लीक रिपोर्ट में सीरीज के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में ही कन्फर्म कर दिया था कि Redmi Note 14 Series को दिसंबर, 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि Redmi Note 13 लाइनअप से लगभग एक महीने पहले कंपनी नेक्स्ट जनरेशन सीरीज को लॉन्च करेगी। कंपनी द्नारा जारी किए गए टीजर में Redmi Note 14 सीरीज की डिटेल शेयर नहीं की गई है। हालांकि, इससे कन्फर्म हो गया है कि सीरीज जल्द लॉन्च होगी। और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
Brace yourselves. Coming Soon. pic.twitter.com/54JKvhlrxK
और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) November 18, 2024
इस सीरीज के तहत तीन मॉडल लॉन्च होगी, जिसमें Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ शामिल हैं। इन्हें चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद है कि ग्लोबल वेरिएंट चीनी वेरिएंट से अलग हों।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 14 Pro+ में 200MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है।
प्रो वेरिएंट में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। Redmi Note 14 Series के स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर रन कर सकते हैं।
Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 pro+ स्मार्टफोन में 6.67 इंच का कर्व्ड edge OLED पेनल दिया जा सकता है। प्रो वेरिएंट में Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर और प्रो प्लस में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन्स में वाटर और डस्ट के बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।
चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 14 pro में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। प्रो प्लस में 6200mAh बैटरी के साथ आती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि कंपनी Redmi Note 14 Series की जल्द लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है। फोन्स की सटीक कीमत और फीचर्स लॉन्च के दौरान ही पता चलेंगे।