Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 05, 2024, 07:32 PM (IST)
Realme भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल में एक टीजर जारी किया है। रियलमी ने कुछ समय पहले Realme 12x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके बाद ही अब कंपनी की एक नई स्मार्टफोन सीरीज ने दस्तक दे देती है। इस सीरीज को आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। अभी कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
Realme ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट करके भारत में नए स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग को टीज किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सेगमेंट में पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ टीज किया है। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर में बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस की ओर भी इशारा किया गया है। इसका मतलब है कि फोन में अच्छा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, अभी तक कंपनी ने कोई और डिटेल शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में इस फोन की लॉन्चिंग और फीचर्स से संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है। और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme P4R 5G की पहली सेल, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
Power Up! pic.twitter.com/RJElgoGdBr
— realme (@realmeIndia) April 5, 2024
रियलमी के एक और अपकमिंग स्मार्टफोन को हाल में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। 91Mobiles की मानें तो फोन BIS डेटाबेस में RMX3851 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इसके बाद इसी मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को Indonesia की टेलीकॉम लिस्टिंग में देखा गया था। इसमें कन्फर्म किया गया है कि इस फोन को Realme GT 6 नाम से लाया जाएगा। फोन को Geekbench पर भी लिस्ट किया जा चुका है।
लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा, यह हैंडसेट 16GB तक RAM के साथ आ सकता है। यह फोन Android 14 पर रन करेगा। इसमें डुअल सेल वाली 2,780mAh की बैटरी दी गई है।