comscore

Realme P4X 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, VC Cooling के साथ जल्द देगा दस्तक

Realme P4X 5G की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। यह डिवाइस Flipkart पर लिस्ट हो गया है। इससे हैंडसेट में मिलने वाले फीचर्स भी रिवील हो गए हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 22, 2025, 09:49 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme ने P-सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme P4X 5G की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इस अपकमिंग फोन की माइक्रो-साइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। इससे डिवाइस के डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली है, लेकिन रैम और कैमरा जैसे अन्य स्पेक्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। न ही अभी तक लॉन्च डेट की घोषणा की गई है। news और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ

Realme P4X 5G India Launch

Realme P4X 5G फोन P-सीरीज का नया स्मार्टफोन है। यह मोबाइल फोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से की जाएगी। माइक्रो साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हैंडसेट में 90 FPS GT Mode दिया गया है, जिससे बेहतर गेमिंग का अनुभव मिलेगा। news और पढें: Oppo में हो रहा Realme मर्ज, क्या भारतीय कर्मचारियों की जॉब्स पर पड़ेगा असर?

इस स्मार्टफोन में लैग की समस्या नहीं आएगी। इसमें एक साथ 18 ऐप को इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें बायपास चार्जिंग के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में हीटिंग की समस्या को खत्म करने के लिए VC Cooling भी दी गई है। news और पढें: Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट

ऐसे हो सकते हैं अन्य फीचर्स

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पी4एक्स में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी जा सकती है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलने की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50एमपी का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 7000mAh की हो सकती है। इसको फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके साथ हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी हो सकती है कीमत ?

स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अभी तक रियलमी पी4एक्स की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस अपकमिंग फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो सकती है। यह फोन कई कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए अवेलेबल होगा।