comscore

Realme Narzo 60 Series की आ गई लॉन्च डेट, मिलेगा प्रीमियम कैमरा फीचर

Realme Narzo 60 Series 5G को भारत में 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शेयर की है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jun 27, 2023, 03:20 PM (IST)

Highlights

  • Realme Narzo 60 Series को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • इस स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन कंपनी ने कंफर्म किया है।
  • इसमें Realme 11 Pro सीरीज की तरह कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

Realme Narzo 60 Series की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने 6 जुलाई को पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने फोन की डिजाइन को भी रिवील किया है। रियलमी के इस अपकमिंग फोन के बैक डिजाइन हाल में लॉन्च हुए Realme 11 Pro Series की तरह है। कंपनी पहले ही रियलमी के इस फोन के स्टोरेज और डिस्प्ले फीचर को टीज कर चुकी है। इस फोन में 1TB स्टोरेज और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ लिस्ट

Realme Narzo 60 को कुछ दिन पहले Bluetooh SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। फोन के नए टीजर वीडियो में सर्कुलर रिंग वाला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। इसमें दिए गए कैमरा सेटअप पर 100MP लिखा है। फोन के फ्रंट में कर्व्ड AMOLED FHD+ डिस्प्ले जिया जा सकता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। रियलमी का यह अपकमिंग फोन MediaTek Dimensity 6020 SoC पर काम करेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI पर काम करेगा। बाद में इसमें Android 14 का अपग्रेड मिल सकता है। फोन 8GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 100MP का प्राइमरी और 2MP का प्रोट्रेट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जाएगा। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल सेल्फी कैमरा डिजाइन दिया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस सीरीज के Realme Narzo 60 Pro के बारे में फिलहाल कोई डिटेल लीक नहीं हुई है। इस फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के अन्य फीचर्स Narzo 60 5G की तरह हो सकते हैं। रियलमी की यह अपकमिंग सीरीज Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।