comscore

Realme GT Neo 5 SE की लॉन्च डेट हुई अनाउंस, दमदार फीचर के साथ इस दिन लेगा मार्केट में एंट्री

Realme GT Neo 5 SE की लॉन्च डेट आ गई है। यह डिवाइस अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 22, 2023, 07:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Realme GT Neo 5 SE की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया गया है।
  • यह अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगा।
  • अगामी डिवाइस की कीमत 25 से 30 हजार के बीच होने की संभावना है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

रियलमी के बहुचर्चित फोन Realme GT Neo 5 SE की लॉन्चिंग का ऐलान हो गया है। यह स्मार्टफोन अगले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यूजर्स को अपकमिंग मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, डिवाइस में एमोलेड डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। news और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ

कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Realme GT Neo 5 SE 3 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। साथ ही, यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि इस डिवाइस में क्वालकॉम के Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि यह जानकारी टिप्सटर अभिषेक यादव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। news और पढें: Oppo में हो रहा Realme मर्ज, क्या भारतीय कर्मचारियों की जॉब्स पर पड़ेगा असर?

ऐसे हो सकते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी के अपमिंग डिवाइस जीटी निओ 5 एसई में 1.5K रेजलूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में 16GB RAM सहित 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, यह मोबाइल फोन लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कैमरा सेक्शन

शानदार फोटोग्राफी के लिए Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्रमुख लेंस 50MP का होगा। जबकि वीडियो और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।

बैटरी और अन्य डिटेल

जीटी निओ 5 एसई डिवाइस में 5,500mAh की जंबो बैटरी मौजूद हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अतिरिक्त डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल-सिम और USB टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं।

Realme GT Neo 5 SE की संभावित कीमत

रियलमी ने अभी तक अपकमिंग डिवाइस की लॉन्चिंग की ऐलान नहीं किया है। लेकिन, हालियां लीक्स में दावा किया जा रहा है कि यह मोबाइल कई आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा और इसकी कीमत 25 से 30 हजार के बीच होने की उम्मीद है।

हाल ही में लॉन्च हुआ यह मोबाइल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Realme C55 को भारत में पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह मोबाइल फोन iPhone 14 Pro वाले डायनैमिक आइलैंड फीचर के साथ आता है। इसकी स्क्रीन का साइज 6.72 इंच है और इसमें MediaTek Helio G88 चिपसेट दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा, हैंडसेट में 64MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8MP का सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग से लैस है।