comscore

Realme GT 6 की लॉन्च डेट कंफर्म, धाकड़ AI फीचर्स के साथ फोन मारेगा धमाकेदार एंट्री

Realme GT 6 फोन की लॉन्च डेट फाइनली कंफर्म हो गई है। यह फोन AI फीचर्स के साथ दस्तक देने वाला है। इस फोन को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। यहां जानें भारत में कब लॉन्च होगा यह फोन और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Jun 03, 2024, 01:12 PM (IST)

Highlights

  • Realme GT 6 फोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म
  • Flipkart पर शुरू होगी फोन की सेल
  • फोन में मिलेंगे कई AI फीचर्स

Realme GT 6 स्मार्टफोन की फाइनली लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का नया AI फ्लैगशिप फोन होने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही दी थी। वहीं, अब कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। फ्लिपकार्ट के जरिए फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले OPPO Reno 15 5G पर 5599 का Discount, अभी लपकें धमाकेदार डील

Realme India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल पर Realme GT 6 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 20 जून को लॉन्च होगा। इसके अलावा, पोस्ट के जरिए यह भी रिवील किया गया है कि यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लाइव हो गई है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के जरिए फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। news और पढें: Oppo Reno 16c 5G फोन 5000 रुपये सस्ता खरीदें, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ पाएं 7000mAh जंबो बैटरी


आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में Realme GT 6 फोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म कर दी गई है। इसके साथ कंपनी ने रिवील किया था कि यह फोन कंपन का AI फ्लैगशिप होगा। इसमें कई फ्लैगशिप एआई फीचर्स दिए जाएंगे। फिलहाल, इन फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Realme GT 6 के लीक फीचर्स

रियलमी जीटी 6 फोन के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा जिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,500mAh की होगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।