comscore

Realme GT 6 फोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, फीचर्स हुए लीक

Realme GT 6 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। हाल ही में कंपनी ने Realme GT 6T फोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसके बाद अब Realme GT 6 फोन को लेकर आया जा रहा है।

Edited by Manisha |Published: May 30, 2024, 02:52 PM (IST)

Highlights

  • Realme GT 6 फोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म
  • फोन के फीचर्स भी हुए लीक
  • फोन में मिल सकती है 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड

Realme GT 6 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म कर दी गई है। बता दें इससे पहले कंपनी ने भारतीय मार्केट में Realme GT 6T स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी Realme GT 6 फोन लेकर आने वाली है। यह कंपनी का AI फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें कई एडवांस एआई फीचर्स दिए जाएंगे। यह फोन कई बार लीक्स में हिस्सा बन चुका है। लीक की मानें, तो यह फोन 5,500mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Realme Narzo 100x 5G की भारत में आज से सेल शुरू, जानिए इस 8000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स

Realme India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) ने Realme GT 6 स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स रिवील की है। ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है कि यह फोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इस पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह कंपनी का AI फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन होगा। इस फोन में कई एडवांस एआई फीचर्स दिए जाएंगे। news और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम


आपको बता दें, रियलमी जीटी 6 फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। इनमें Indonesia Telecom, FCC और Eurofins सर्टिफिकेशन आदि शामिल है। कुछ समय पहले यह फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट किया जा चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा।

Realme GT 6 के लीक फीचर्स

Eurofins लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ फोन में 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। बता दें, इससे पहले कंपनी ने Realme GT 6T फोन में भी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया था। Camera FV-5 लिस्टिंग में जानकारी मिली थी कि यह फोन 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लीक की मानें, तो रियलमी जीटी 6 फोन में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 6000nits की होगी। इसके अलावा फोन में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दी जाएगी। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।