Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 01, 2025, 12:45 PM (IST)
Realme 15X 5G Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने 15 सीरीज के नए फोन रियलमी 15 एक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आता है। इसमें घंटों काम करने वाली 7000mAh की भारी-भरकम बैटरी मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं रियलमी के नए फोन के फीचर्स और कीमत डिटेल में… और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ
Realme 15X 5G एंड्रॉइड 15 (Android 15) पर आधारित realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका टच-सैम्पलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। और पढें: Oppo में हो रहा Realme मर्ज, क्या भारतीय कर्मचारियों की जॉब्स पर पड़ेगा असर?
सीमलेस काम करने के लिए कंपनी ने 15 सीरीज के इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट
शानदार फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए रियलमी 15एक्स में LED फ्लैश लाइट के साथ 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर 1/1.95 है। वहीं, हैंडसेट के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर 1/2.88 है।
रियलमी के इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसको 60 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। बेहतर साउंड के लिए 400 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम ऑडियो के साथ दमदार स्पीकर दिए गए हैं। इसको IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है।
कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर Realme 15X स्मार्टफोन में 5G, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस की डायमेंशन 166.07×77.93×8.28mm और वजन 212 ग्राम है।
रियलमी के इस मोबाइल फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज व 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये व 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और मेनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।