Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 22, 2024, 05:22 PM (IST)
Realme 12x 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल में स्मार्टफओन चीन में लॉन्च हुआ है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में लग गई है। भारतीय और चीनी दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि, कई फीचर्स एक समान भी होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम
91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी का अगला हैंडसेट है। हालांकि, अभी कोई स्पेसिफिक लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। रिपोर्ट की मानें तो जल्द कंपनी इसका टीजर जारी कर सकती है। स्मार्टफोन आगे आने वाले समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
फीचर्स की बात करें तो इस फोन को 5000mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा। यह 45W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। चीनी वेरिएंट 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस 30 मिनट में 50 प्रितशित तक चार्ज हो जाता है। यह रिसर्व चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
Realme 12 की तरह Realme 12x स्मार्टफोन में डायनामिक बटन दिया जाएगा, जो कई फंक्शन का शॉर्टकट होगा। डायनामिक बटन आपको डीएनडी और एयरप्लेन मोड, स्ट्रीट फोटोग्राफी और गूगल स्मार्ट लेंस जैसे कैमरा मोड एक्टिव करने देगा। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार भी सेट कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Realme 12x 5G स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे भी फोन की जल्द लॉन्चिंग की ओर इशारा जा रहा है।
चीनी वेरिएंट की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन दिया गया है।
इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक दूसरा कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है।