Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Mar 06, 2024, 12:59 PM (IST)
Realme 12 5G सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इस लाइवअप में दो डिवाइस Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को ऐड किया गया है। दोनों स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों में MediaTek का दमदार प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, नए हैंडसेट्स में बढ़िया कैमरे के साथ-साथ दमदार बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि इससे पहले स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ 5G को भारतीय बाजार में उतारा था। और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ
रियलमी 12 5जी कंपनी का पहला डिवाइस है, जो Dynamic बटन के साथ आता है। यह बटन आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) में मिलने वाले एक्शन बटन की तरह काम करता है। इस फोन में 6.72 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। पावर के लिए फोन में MediaTek 6100+ चिप, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन Android 14 बेस्ड ओएस पर काम करता है। और पढें: Oppo में हो रहा Realme मर्ज, क्या भारतीय कर्मचारियों की जॉब्स पर पड़ेगा असर?
रियलमी ने इस फोन में 108MP और 2MP का कैमरा सेटअप दिया है। वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। और पढें: Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट
रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2,400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
फोटो क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।
रियलमी ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है। इसको 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।
Realme 12 5G सीरीज की कीमत की बात करें, तो इस लाइनअप के रियलमी 12 5जी की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, रियलमी 12प्लस 5जी बिक्री के लिए 20,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इसकी सेल आज दोपहर 3 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फोन्स पर 2000 तक का डिस्काउंट मिलेगा।