comscore

Realme 11 Pro+ का सामने आया डिजाइन, एक बार देखने के बाद हटा नहीं पाएंगे नजर!

Realme 11 Pro+ एक अपर मिड रेंज स्मार्टफोन होगा और पहली बार इसका डिजाइन सामने आया है। इस हैंडसेट में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और 200MP का कैमरा मिलेगा।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: May 03, 2023, 10:34 AM (IST)

Highlights

  • Realme 11 Pro+ 5G में होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप।
  • इसमे 200MP का कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • इस हैंडसेट में कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा।

Realme जल्द ही अपनी नेक्स्ट सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। इस सीरीज का नाम Realme 11 होगा और इस हैंडसेट का नाम Realme 11 Pro+ 5G होगा। इस हैंडसेट की एक तथाकथित इमेज सामने आई है, जिसे ऑफिशियल इमेज बताया गया है। इस तस्वीर में मोबाइल का बैक पैनल पर दिखाया है, जो काफी आकर्षक है और रिपोर्ट में दावा किया है इसमें 200MP का कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Realme 10 Pro+ 5G का अपग्रेड वेरिएंट होगा। news और पढें: Realme Narzo 100x 5G की भारत में आज से सेल शुरू, जानिए इस 8000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स

Realme 11 Pro+ 5G के बारे में लेटेस्ट लीक जाने-माने टिप्स्टर इवान ब्लास ने शेयर की है। टिप्स्टर की तरफ से एक इमेज को अपलोड किया गया है और उसे ही Realme 11 Pro Plus 5G की लाइव इमेज बताया गया है। आइए इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और दूसरी खूबियों के बारे में जानते हैं। news और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम

Realme 11 Pro+ 5G का डिजाइन

रियलमी का यह स्मार्टफोन अभी चीन और अपर मिड रेंड में लॉन्च होगा। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस हैंडसेट के बारे में कई फीचर्स सामने आ गए हैं। टिप्स्टर इवान ब्लास द्वारा शेयर की गई इमेंज से हैंडसेट के रियर डिजाइन का पता चलता है। बैक पैनल पर फॉक्स लेदर का इस्तेमाल किया है। सामने आई लाइव इमेज में Sunrise City कलर ऑप्शन सामने आया है। साथ ही सेंटर में सिल्वर और गोल्ड की स्टिचिंग की गई है। news और पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

मिलेगा 200MP का कैमरा सेटअप

बैक पैनल पर एक बड़ा कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर शेप में है और उसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक LED Flash लाइट दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैक पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।

फ्रंट डिजाइन

Realme 11 Pro+ 5G के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इस स्मार्टफोन को और अधिक आकर्षक व प्रीमियम बनाएगा। इससे पहले कंप नि Realme 10 Pro+ 5G में भी कर्व्ड डिस्प्ले के इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें पंच होल कटआउट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 61 डिग्री का कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी इस हैंडसेट में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Realme 11 Pro+ 5G को गीकबेंच पर स्पॉट किया जा सकता है, जिससे पता चलता है इस मोबाइल में Dimensity 7050 चिपसेट देखने को मिलेगा। इस इस डिवाइस ने सिंगल कोर पर 838 और और मल्टी कोर पर 2302 का स्कोर हासिल किया है।