comscore

POCO M8 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल

POCO M8 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट फोन होगा, जिसकी सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 30, 2025, 01:04 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

POCO M8 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन है, जो कि शानदार डिजाइन के साथ दस्तक देने वाला है। कंपनी पिछले काफी समय से इस फोन को टीज कर रही थी। आज फाइनली कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। कंपनी ने फोन का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फोन का लुक देखने को मिल रहा है। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाला Realme GT 7T हुआ 5,550 रुपये सस्ता, यहां मिल रही गोल्डन क्रेकर डील

Flipkart पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इसी साइट के जरिए कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट रिवील की है। यह फोन भारत में 8 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। news और पढें: Samsung Galaxy F70e 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ


जैसे कि हमने बताया कंपनी इस फोन को शानदार डिजाइन के साथ पेश करने वाली है। यह कंपनी का स्लिम फोन होने वाला है, जो कि 7.35mm पतला होगा। वहीं, फोन का वजन 178 ग्राम होने वाला है।

POCO M8 5G Specs leak

फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो कंपनी फोन में 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले दे सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कंपनी फोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा दिया जाएगा। साथ ही इसकी बैटरी 5520mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP65 रेटिंग भी मिल सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल फोन के फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की है। ऐसे में यह सभी डिटेल्स केवल अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।