Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 02, 2025, 07:59 PM (IST)
OPPO Reno 14 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया गया है। इस अपकमिंग फोन के कुछ फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसकी संभावित लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है। अब स्मार्टफोन को पॉपुलर बैंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच (Geekbench) पर देखा गया है। इससे हैंडसेट की रैम, चिप और ऑपरेटिंग सिस्टम का पता चला है। और पढें: OPPO Reno 15 Pro Mini को 6499 रुपये सस्ता खरीदें, मिलेंगे 200MP कैमरा-512GB स्टोरेज-50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO Reno 14 स्मार्टफोन इस समय गीकबेंच पर लिस्ट है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस का मॉडल नंबर PKZ110 है। यह फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.25GHz है। इससे संकेत मिल रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 8400 चिप दी जा सकती है। और पढें: OPPO Find X9 Ultra की बैटरी लॉन्च से पहले हुई रिवील, डिस्प्ले से जुड़ी डिटेल भी आई सामने!
यह स्मार्टफोन Mali-G720 MC7 GPU से लैस हो सकता है। इस हैंडसेट में 12GB रैम दी जा सकती है। यह फोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा। वहीं, इसे वेबसाइट पर सिंगल कोर में 1,612 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 6,404 प्वाइंट मिले हैं।
पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 14 में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका फ्रेम मेटल का होगा। इसके रियर में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। हैंडसेट का वजन भी कम होगा।
लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन में फोटो क्लिक करने के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। इसमें Magic Cube नाम का बटन मिलेगा, जो बिल्कुल एप्पल के एक्शन बटन की तरह काम करेगा।
स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने फिलहाल रेनो 14 की लॉन्चिंग से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि फोन को मई के अंत या फिर जून की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी।