Written By Manisha
Oppo K14 5G स्मार्टफोन फाइनली लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की Oppo K14 सीरीज का लेटेस्ट वर्जन है। फीचर्स की बात करें, तो ओप्पो के फीचर में कंपनी ने फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50Mp का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले OPPO Reno 15 5G पर 5599 का Discount, अभी लपकें धमाकेदार डील
कीमत की बात करें, तो Oppo K14 5G फोन को कंपनी ने 17999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसका 6GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल भी आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, टॉप 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। ऑफर की बात करें, तो HDFC, ICICI व SBI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: Oppo Reno 16c 5G फोन 5000 रुपये सस्ता खरीदें, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ पाएं 7000mAh जंबो बैटरी
The new #OPPOK14 5G is now available! Starting at ₹17,999, powered by a massive 7000mAh Large Battery and 45W SUPERVOOC™ Flash Charge.
Sale goes live on 20th March, 12PM.
Pre-order now: https://t.co/CarKRNH2t7#OPPOKSeries #MorePowerLessLag pic.twitter.com/TZa7GJCzN7
— OPPO India (@OPPOIndia) March 17, 2026
फीचर्स पर नजर डालें, तो Oppo K14 5G में कंपनी ने 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटने 1125 Nits की है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलती है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2Mp का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 17.4 घंटे तक का प्लेबैक प्रोवाइड करता है।