Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 01, 2026, 09:39 AM (IST)
प्रतिकात्मक इमेज
OPPO Find X9 Ultra 5G अभी ग्लोबली लॉन्च भी नहीं हुआ है, लेकिन इस डिवाइस के अपग्रेडेड मॉडल यानी OPPO Find X10 Pro की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस अपकमिंग फोन से जुड़ी रिपोर्ट्स आने लगी हैं। इनसे फोन में मिलने वाले फीचर्स का पता चला है। इस कड़ी में एक और नई रिपोर्ट आई है, जिससे हैंडसेट का कैमरा रिवील हुआ है। और पढें: OPPO के धाकड़ फोन को खरीदने का सही समय अभी, यहां मिल रहा 3000 का फ्लैट Discount
GSMArena ने अपनी रिपोर्ट में डिजिटल चैट स्टेशन को कोट करते हुए बताया कि OPPO Find X10 Pro 5G पर काम शुरू हो गया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए 200MP का कैमरा दिया जाएगा। इसके सेंसर का साइज 1/1.3 होगा। इसके साथ इस ही साइज का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। और पढें: Vivo X300s के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
अब फ्रंट की बात करें, तो फोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए 200MP का कैमरा मिल सकता है। इसके सेंसर का साइज 1/1.5 होगा। अगर यह जानकारी सही होती है, तो यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड होगा।
पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो के इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5के होगा। पावर व स्मूथ वर्किंग के लिए MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट, 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
इस मोबाइल फोन को 7000mAh की जंबो बैटरी के साथ लाया जा सकता है, जिसे 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिल सकता है। इसमें डेटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। इसे IP68/IP69 रेटिंग भी दी जाएगी। इससे फोन पानी में गिरने के बाद भी काम करेगा।
कनेक्टिविटी के लिहाज से हैंडसेट में ई-सिम, फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
पुरानी लीक्स में दावा किया जा रहा है कि ओप्पो फाइंड एक्स 10 सीरीज में आने वाले सभी स्मार्टफोन को दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इन अपकमिंग फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फाइंड एक्स 10 लाइनअप की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।