Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Aug 11, 2023, 02:51 PM (IST)
OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च होने में चंद दिन रह गए हैं, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही वनप्लस ने इस डिवाइस को टीज करना शुरू दिया है। हाल ही में फोन में मिलने वाला प्रोसेसर रिवील किया गया था। अब कंपनी ने टीजर जारी कर वनप्लस ऐस 2 प्रो की रैम और इंटरनल स्टोरेज का खुलासा किया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं… और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट
वनप्लस द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चला है कि OnePlus Ace 2 Pro फोन 24GB LPDDR5x RAM के साथ आएगा। इसकी खूबी है कि यह 72 घंटो के लिए फोन के बैकग्राउंड में 54 ऐप्लिकेशन को एक्टिव रख सकती है। वहीं, इस डिवाइस में 1TB इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स
अब तक आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वनप्लस ऐस 2 प्रो स्मार्टफोन में 1,240×2,772 पिक्सल रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका साइज 6.74 इंच होगा। इसको HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। इसके सेंटर में पंच-होल कटआउट भी होगा।
इसके अलावा, डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। साथ ही, मोबाइल में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।
कंपनी के अनुसार, OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन को 16 अगस्त के दिन चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
वनप्लस ऐस प्रो स्मार्टफोन को पिछले साल 2022 में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन इस वक्त चीन के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है।
इस हैंडसेट में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसको HDR का सपोर्ट मिला है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP मेन लेंस के साथ अल्ट्रा वाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 4800mAh की बैटरी मौजूद है, जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
OnePlus Ace Pro एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें डुअल सिम, 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।