comscore

24GB RAM और 1TB स्टोरेज से लैस होगा OnePlus का यह स्मार्टफोन, जल्द मार्केट लेगा एंट्री

OnePlus Ace 2 Pro अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही OnePlus ने इसकी RAM और इंटरनल स्टोरेज रिवील कर दी है। जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 11, 2023, 02:51 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • OnePlus Ace 2 Pro अगले सप्ताह लॉन्च होने वाला है।
  • इस मोबाइल में 24GB RAM दी जाएगी।
  • इस डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Ace Pro के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च होने में चंद दिन रह गए हैं, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही वनप्लस ने इस डिवाइस को टीज करना शुरू दिया है। हाल ही में फोन में मिलने वाला प्रोसेसर रिवील किया गया था। अब कंपनी ने टीजर जारी कर वनप्लस ऐस 2 प्रो की रैम और इंटरनल स्टोरेज का खुलासा किया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं… news और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें

24GB RAM के साथ लेगा एंट्री

वनप्लस द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चला है कि OnePlus Ace 2 Pro फोन 24GB LPDDR5x RAM के साथ आएगा। इसकी खूबी है कि यह 72 घंटो के लिए फोन के बैकग्राउंड में 54 ऐप्लिकेशन को एक्टिव रख सकती है। वहीं, इस डिवाइस में 1TB इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। news और पढें: OnePlus 13 को 3000 रुपये सस्ता खरीदें, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ मिलेगा ये सब

ऐसे होंगे अन्य स्पेसिफिकेशन

अब तक आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वनप्लस ऐस 2 प्रो स्मार्टफोन में 1,240×2,772 पिक्सल रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका साइज 6.74 इंच होगा। इसको HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। इसके सेंटर में पंच-होल कटआउट भी होगा।

इसके अलावा, डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। साथ ही, मोबाइल में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।

कब होगा लॉन्च

कंपनी के अनुसार, OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन को 16 अगस्त के दिन चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

OnePlus Ace Pro की डिटेल

वनप्लस ऐस प्रो स्मार्टफोन को पिछले साल 2022 में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन इस वक्त चीन के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है।

फोन में मिलते हैं ये फीचर

इस हैंडसेट में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसको HDR का सपोर्ट मिला है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP मेन लेंस के साथ अल्ट्रा वाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 4800mAh की बैटरी मौजूद है, जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अन्य स्पेक्स

OnePlus Ace Pro एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें डुअल सिम, 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।