Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 16, 2025, 11:29 AM (IST)
OnePlus 15 पिछले कई दिनों से खबरों में बना हुआ है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इनसे स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी मिली है। अब एक फोटो लीक हुई है, जिसमें अपकमिंग फोन को देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग, फीचर्स और प्राइसिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। और पढें: धाकड़ फीचर्स वाले OnePlus फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा 3000 का जंबो Discount
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि OnePlus 15 की फोटो चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो (Weibo) पर लीक हुई है। इस लीक इमेज को देखने से पता चलता है कि डिवाइस का लुक आईफोन से मिलता है। इसके रेयर पैनल में Square शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन लेंस मौजूद हैं। नीचे की ओर LED लाइट दी गई है। बीच में कंपनी का लोगो भी है। वहीं, यह स्मार्टफोन तीन शानदार कलर ऑप्शन Dune, Absolute Black और Mist Purple में अवेलेबल है। और पढें: OnePlus ला सकता है टच वाला गेमिंग कंसोल, लीक में हुआ खुलासा
हाल की में आई लीक्स की मानें, तो वनप्लस 15 एंड्रॉइड 16 (Android 16) बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन में बेहतर व्यूइंग के लिए 1.5के रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। पावर व स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 12 जीबी रैम दी जा सकती है। इसमें 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
इस स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जा सकता है। इसे 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी, सिम कार्ड स्लॉट, ई-सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फंक्शन भी दिए जाने की संभावना है।
लीक्स के अनुसार, वनप्लस 15 को सबसे पहले चीन में इस साल लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद नए वर्ष की शुरुआत में इस फोन को भारतीय बाजार में उतारने की उम्मीद है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है।