Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 25, 2023, 08:52 PM (IST)
HMD Global ने हाल ही में Nokia C02 स्मार्टफोन को पेश किया था। अब कंपनी ने C-सीरीज के दो नए हैंडसेट Nokia C32 और Nokia C22 को ग्लोबली लॉन्च किया है। साथ ही में Nokia G22 को भी उतारा गया है। इन तीनों लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में पावरफुल बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि इन हैंडसेट्स की बैटरी को AI-पावर्ड बैटरी सेविंग मैनेजमेंट का सपोर्ट मिला है, जिससे यूजर्स को ज्यादा बैकअप मिलेगा। इसके अलावा, नोकिया के लेटेस्ट फोन्स में एचडी डिस्प्ले से लेकर मिड-रेंज तक का प्रोसेसर दिया गया है। और पढें: India AI Impact Summit 2026: Sarvam AI और HMD Global ने मिलाया हाथ, Nokia के फीचर फोन में मिलेगी 'AI Chat' सुविधा
नोकिया के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का कर्व्ड HD+ LCD डिस्प्ले है। इसमें फेस अनलॉक के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। इसका कैमरा नाइट, पोट्रेट और HDR मोड सपोर्ट करता है। और पढें: HMD Touch 4G: भारत का पहला Hybrid फोन लॉन्च, कीमत मात्र 3999 रुपये, जानें खूबियां
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस मोबाइल फोन में Unisoc SC9863A चिपसेट के साथ 4GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, यह मोबाइल Android 13 पर काम करता है। और पढें: HMD Vibe 5G, HMD 101 4G और 102 4G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
नोकिया ने इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। शानदार फोटो क्लिक करने के लिए मोबाइल फोन में 13MP डुअल कैमरा के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में Unisoc 9863A1 प्रोसेसर सहित 3GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, फोन में 10W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन Android 13 ओएस पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट, 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन लेंस, 2MP का डेप्थ लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। पावर प्रदान करने के लिए नोकिया जी 22 में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5050mAh की बैटरी दी गई है।
सबसे पहले Nokia C32 स्मार्टफोन की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत 129 यूरो (करीब 11,309 रुपये) है। यह मोबाइल ग्राहकों के लिए Charcoal, Autumn Green और Beach Pink कलर में अवेलेबल है। अब Nokia C22 और Nokia G22 पर आए, तो इनकी शुरुआती कीमतें क्रमश: 109 यूरो (करीब 9,556 रुपये) और 179 यूरो (करीब 15,694 रुपये) रखी गई है। इन दोनों फोन्स को कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।