comscore

Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 6000mAh की जंबो बैटरी

Motorola Edge 60 Pro कंपनी का नया स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 8350 चिपसेट से लेकर 6000mAh तक की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे जाएं।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 30, 2025, 12:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। यह ऐज 60 सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ-साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा और Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी लगी है। इसके अलावा, फोन में AI फीचर्स भी दिए गए हैं। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में Motorola Edge 60 Stylus को उतारा था। news और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक

ऐसे हैं नए स्मार्टफोन के फीचर्स

Motorola Edge 60 Pro नए एंड्रॉइड 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में 6.7 इंच का कर्व्ड ट्रू कलर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसका रेजलूशन 1.5के है। इसको IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह डस्ट और वॉटर प्रूफ फोन है। news और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

बेहतर वर्किंग के लिए कंपनी ने ऐज 60 प्रो स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 चिप दी है। इस फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें Moto AI का सपोर्ट दिया गया है। इससे यूजर्स हैंडसेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का यूज कर पाएंगे। news और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अन्य स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में वॉटर टच 3.O है। इसके मौजूद होने से फोन को गीले हाथों से ऑपरेट किया जा सकता है। फोटो क्लिक और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 50MP का सोनी-एलवायटी 700सी, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग का साथ मिलता है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोन की कीमत

कंपनी ने मोटोरोला ऐज 60 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज में उतारा है। इनकी कीमत 29,999 रुपये और 33,999 रुपये तय की गई है। इसकी प्री-बुकिंग आज से Flipkart पर लाइव हो गई है। इसकी सेल 7 मई से शुरू होगी।