comscore

Motorola Edge 60 Fusion की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Motorola Edge 60 Fusion फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। यहां जानें फोन के फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 24, 2025, 01:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट फोन होगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट के जरिए आज फोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी कंफर्म हो गई है। यह फोन 6.7 इंट डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz क होगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। news और पढें: Motorola Razr Fold फोन 2 सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 60 Fusion India launch Date

कंपनी ने Motorola Edge 60 Fusion फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। यह फोन 2 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Motorola Edge 60 Fusion Specifications

-6.7 इंच का डिस्प्ले

-Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर

-8GB व 12GB RAM

-256GB स्टोरेज

-5500mAh बैटरी

-68W फास्ट चार्जिंग

Flipkart लिस्टिंग के जरिए Motorola Edge 60 Fusion फोन के कई फीचर्स वॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं। इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 1.5K का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में आपको 4500 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 8GB व 12GB RAM के ऑप्शन मिलेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वहीं, फोन की स्टोरेज 256GB की होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग मिलेगी। इसी बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। कंपनी फोन के साथ 3 साल तक का OS अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट प्रोवाइड करने वाली है।