Published By: Mona Dixit | Published: May 17, 2023, 11:57 AM (IST)
Motorola ने अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। पिछले काफी समय Motorola Razr 40 Ultra चर्चा में बना हुआ है। अब कंपनी ने इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके लॉन्च इवेंट की तरीख बताई है। कंपनी फ्लिप स्मार्टफोन को अगले महीने पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट के अलावा नए टीजर में फोन की झलक भी देखने को मिल रही है। और पढें: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Fusion, कीमत बस इतनी
कंपनी दो स्मार्टफोन Moto Razr 40 और Moto Razr 40 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें से अल्ट्रा स्मार्टफोन प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि दोनों फोन एक ही दिन लॉन्च होंगे या नहीं। डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। और पढें: MWC 2026: Motorola Razr Fold और Edge 70 Fusion से उठा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके एक टीजर पेश किया है। इसमें Flip the Script के साथ 1 जून, 2023 लिखा है। ट्वीट कंपनी के अपकमिंग इवेंट की पुष्टि कर रहा है। ट्वीट इसमें फ्लिप फोन दिखाया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी इस दिन ही अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। साथ ही, उम्मीद है कि इवेंट में Moto Razr 40 को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं किया है। और पढें: Smartphones launching in India: Nothing Phone (4a) से लेकर Xiaomi 17 सीरीज तक, मार्च में भारत आ रहे ये फोन
Flip the script. June 1. pic.twitter.com/gOhSmzhGzL
— motorola (@Moto) May 16, 2023
Moto Razr 40 के स्पेसिफिकेशन अभी कंपनी ने कन्फर्म नहीं किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो फोन फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके सेंटर में पंच होल कटआउट मिलेगा। बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही LED फ्लैश दिया जाएगा। कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन green, purple और off-white में पेश कर सकती है।
अल्ट्रा वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.9 इंच वाला FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। इसके अलावा, फोन 3.5 इंच के कवर OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। साथ ही 12MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिल सकता है।
फोन में 3,800mAh वाली बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर, 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है। फोन में 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। कंपनी फोन को तीन कलर ऑप्शन Barberry, Blue और Black में पेश कर सकती है।