comscore

दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा Motorola Razr 40 Ultra फोन, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट

Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन को गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि डिवाइस Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर और 8GB RAM से लैस हो सकता है।

Edited by Ajay Verma |Published: Apr 18, 2023, 05:05 PM (IST)

Highlights

  • Motorola Razr 40 Ultra को गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
  • यूजर्स को अपकमिंग मोबाइल में 8GB RAM मिल सकती है।
  • अगामी फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाने की उम्मीद है।

मोटोरोला का अपकमिंग फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra पिछले कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बना हुआ है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को TDRA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया, जहां से इसके मॉडल का नंबर का पता चला। अब मोबाइल को गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। यहां से इसके प्रोसेसर और रैम की जानकारी मिली है। आइए नीचे जानते हैं…

क्वालकॉम के प्रोसेसर से होगा लैस

गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Razr 40 Ultra स्मार्टफोन गीकबेंच पर मौजूद है। लिस्टिंग से अपकमिंग मोबाइल फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का कोड मिला है, जिससे कयास लगाएं जा रहे हैं कि डिवाइस में क्वालकॉम की Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दी जा सकती है।

इसके अलावा, फोन में 8GB रैम और Android 13 ओएस मिलेगा। वहीं, मोटोरोला के अगामी फोन को साइट पर सिंगल कोर में 1285 अंक और मल्टी-कोर में 3810 अंक मिले हैं।

ऐसे हो सकते हैं अन्य फीचर

हालियां लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग डिवाइस में 6.7 इंच का फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। साथ ही, मोबाइल में एलईडी लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

कंपनी की तरफ से अभी तक मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर, पिछली रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे जून में पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 80 हजार के आसपास रखी जाने की संभावना है।

Moto G13 की डिटेल

बता दें कि मोटोरोला ने पिछले महीने के अंत में Moto G13 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत बजट रेंज में है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है। फोन में 4GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह मोबाइल Android 13 पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए लिहाज से मोबाइल में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही, फोन में 10w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।