Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 26, 2026, 11:38 AM (IST)
iQOO ने Z-सीरीज में आने वाले नए स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। यह iQOO Z11x 5G है, जिसकी माइक्रो साइट ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई है। इससे फोन के जल्द लॉन्च होने की जानकारी मिली है। साथ ही, हैंडसेट में मिलने वाले प्रोसेसर का पता चला है। हालांकि, अभी तक अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है और न ही डिवाइस के अन्य फीचर्स रिवील किए गए हैं। और पढें: iQOO 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल
माइक्रो साइट में लगी तस्वीर को देखें, तो iQOO Z11x 5G को रिफ्रेश डिजाइन और अपडेटेड लुक के साथ लाया जाने वाला है। यह फोन मिंट शेड कलर में दिखाई दे रहा है। इसके बैक-पैनल में दो कैमरा लेंस हैं। इनके साथ फ्लैश लाइट व LED रिंग लाइट भी दी गई है। और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
और पढें: iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू
टीजर इमेज से जेड11एक्स में मिलने वाला प्रोसेसर रिवील हो गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दी जाएगी। पिछली लीक्स की मानें, तो अपकमिंग फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
इस स्मार्टफोन में Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ LCD डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 9000mAh तक की बैटरी दी जाने की संभावना है, जिसे 45 से 50 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी दिए जाएंगे।
आइकू ने फिलहाल जेड11एक्स की लॉन्चिंग का ऐलान किया है, मगर अभी तक लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे मार्च के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत मिड रेंज में रखी जा सकती है।
आइकू 15आर को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 44,999 रुपये से शुरू होता है। इस डिवाइस में 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU है।
इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। इस डिवाइस की बैटरी 7600mAh की है। इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ और टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।