Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 15, 2023, 04:37 PM (IST)
iQOO भारत में कल यानी 16 फरवरी को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम iQOO Neo 7 होगा। इसकी लॉन्चिंग की जानकारी ऑफिशियल हो चुकी है। इस मोबाइल को लेकर अब तक कई ऑफिशियल रेंडर्स, टीजर, लीक्स सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं कीमत का भी खुलासा हो गया है। यह एक मिड रेंज 5G Smartphone होगा। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi Note 12 Pro+ और Realme 10 Pro+ जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। आइए इस अपकमिंग मोबाइल के डिटेल्स को जानते हैं। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत
iQOO Neo 7 को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया है कि यह 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें ऑफर्स भी शामिल होंगे। इसकी ओरिजनल कीमत 29,999 रुपये होने का दावा किया है। इस कीमत में 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट देखने को मिलेगा। इसमें 12GB Ram वेरिएंट भी दस्तक देगा। बताते चलें कि Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 29999 रुपये है, जबकि Realme 10 Pro+ की शुरुआती कीमत 24999 रुपये है। और पढें: 256GB स्टोरेज और 6500mAh बैटरी वाले iQOO Z10x 5G पर कमाल की डील, सिर्फ 598 रुपये महीना देकर लाएं घर
iQOO Neo 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस फोन में 1500nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह मोबाइल 120Hz refresh rate के साथ दस्तक देगा। इस डिवाइस को HDR10+ सर्टिफेकेशन मिल चुका है।
आइकू के इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका दावा लीक्स में किया है। यह मोबाइल Android 13 OS पर काम करेगा।
iQOO Neo 7 के कैमरा सेटअप की बात करें तो तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। इसमें 8-megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल का लेंस मिलेगा और 2-megapixel का तीसरा सेंसर मिलेगा। फ्रंट पर 16-megapixel का कैमरा दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो लॉक स्मार्टफोन को बायोमैट्रिक तरीके से अनलॉक करने का काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 120W के फास्ट चार्जर के साथ दस्तक देगा।