comscore

2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

Vivo V70 iQOO Neo 10 REDMI Note 15 Pro Plus iPhone 15 Many More Phones under 2000 emi amazon india flipkart: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 2000 से कम महीने के खर्च पर प्रीमियम फोन मिल रहे हैं। खरीदने का बढ़िया मौका है।

Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: May 08, 2026, 12:11 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
pic 2 (13)zoom icon
18

इंडियन मार्केट

भारतीय बाजार में Samsung, Apple, Vivo, Oppo, Realme और OnePlus जैसे ब्रांड के अलग-अलग प्राइस रेंज के स्मार्टफोन मौजूद हैं। इन सभी स्मार्टफोन में दमदार कैमरा से लेकर पावरफुल प्रोसेसर और जंबो बैटरी तक मिल रही है। इनमें वाई-फाई और टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स दिए जा रहे हैं। इस वजह से ग्राहकों के लिए सही फोन सिलेक्ट करना मुश्किल हो गया है।

pic 1 (16)zoom icon
28

नहीं करनी होगी फुल पेमेंट

अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना लिया है, लेकिन आपकी जेब एक साथ पूरी पेमेंट करने की अनुमति नहीं दे रही है, तो जरा-सा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां चुनिंदा 5जी कनेक्टिविटी वाले फोन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन-फ्लिपकार्ट से 2000 से कम की EMI पर खरीद सकते हैं।

OnePlus 15R (8)zoom icon
38

OnePlus 15R

वनप्लस 15आर की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह स्मूथली रन करता है। इसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 1.5के है। इसकी बैटरी 7,400mAh की है। यह अमेजन पर 52,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इसे 1863 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

Vivo V70 5Gzoom icon
48

Vivo V70 5G

वीवो वी70 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसकी ओरिजनल कीमत 50,999 रुपये है, लेकिन यह अमेजन इंडिया पर 49,999 रुपये में मिल रहा है। इसे 1,758 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 1.5के रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलता है।

REDMI Note 15 Pro+ 5G (12)zoom icon
58

REDMI Note 15 Pro+ 5G

रेडमी नोट 15 प्रो प्लस कंपनी का लेटेस्ट फोन है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस में Snapdragon 7s Gen4 प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 6.83 इंच की कर्व्ड स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग से लैस 6500mAh की बैटरी मिलती है। इस डिवाइस की कीमत 41,998 रुपये है। इस पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,477 रुपये की ईएमआई मिल रही है।

iQOO Neo 10 (9)zoom icon
68

IQOO Neo 10

आइकू निओ 10 अमेजन इंडिया पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन की कीमत 37,999 रुपये है। इस पर 1,336 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इस डिवाइस में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गिया है। इसके साथ सुपरकम्प्यूटिंग चिप क्यू 1 मिलती है, जिससे अल्ट्रा-स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, डिवाइस में सुपर ब्राइट AMOLED दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5के है।

iPhone 15zoom icon
78

IPhone 15

एप्पल का आईफोन 15 सबसे पॉपुलर आईफोन है, जो फ्लिपकार्ट पर 54,900 रुपये में उपलब्ध है। इसे 1931 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसमें 3000 फोटो सेव की जा सकती हैं। इस फोन में A16 Bionic चिप दी गई है। फोटो के लिए 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 10a 5Gzoom icon
88

Google Pixel 10a

गूगल पिक्सल 10ए इस वक्त फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है। इसे 36 महीने के लिए 1758 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है। इस फोन में Tensor G4 चिप के साथ-साथ 48MP का प्राइमरी, 13MP का सेल्फी कैमरा और 5100mAh की बैटरी दी गई है।