Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 10, 2025, 09:25 AM (IST)
iQOO ने पिछले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर डिवाइस को लाने की योजना बना रही है। यह iQOO 15 हो सकता है। इससे जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है। इससे फोन में मिलने वाले कुछ फीचर्स और लॉन्चिंग की डिटेल मिली है। आइए नीचे जानते हैं अपकमिंग फोन की पूरी डिटेल… और पढें: iQOO 15 5G पर मिल रही गोल्डन डील, 6000 के महा डिस्काउंट साथ Earbuds मिल रहे फ्री
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टिप्सटर Smart Pikachu ने अपकमिंग iQOO 15 में मिलने वाले फीचर्स का खुलासा किया है। टिप्सटर के अनुसार, स्मार्टफोन में बेहतर व्यूइंग के लिए 2के रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही, इस पर AR कोटिंग दी जाएगी। इसके अलावा, हैंडसेट में 7K बैटरी मिलने की उम्मीद है। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
पिछली रिपोर्ट्स की माने, तो फोन की स्क्रीन का साइज 6.85 इंच हो सकता है। इसमें LIPO (Low-Temperature Polycrystalline Oxide) टेक्नोलॉजी दी जाएगी। फोटो क्लिक करने के लिए पैरीस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 15 पर काम करेगा।
आइक्यू की ओर से अभी तक अपकमिंग आइक्यू 15 की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है इसे इस वर्ष के अंत तक पेश किया जाएगा। इसके आने से सैमसंग, वनप्लस और वीवो जैसे ब्रांड को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।
बता दें कि स्मार्टफोन कंपनी आइक्यू निओ 10आर को 11 मार्च के दिन भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Amazon से की जाएगी। इसमें यूजर्स को 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगी। हैंडसेट में 12GB RAM व 512GB स्टोरेज के साथ 50MP का कैमरा दिया जाएगा, जबकि फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।
घंटों वर्किंग के लिए फोन में 6400mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी जैसे स्पेक्स मिलेंगे।