Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 27, 2025, 11:09 AM (IST)
Apple का फोल्डेबल आईफोन मोस्ट-अवेटेड डिवाइस है। ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है, क्योंकि यह स्मार्टफोन पिछले साल से लेकर अब तक अपनी लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बना हुआ है। इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। इससे जुड़ी कई लीक्स आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक नई लीक आई है, जिससे अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का संकेत ही नहीं मिला बल्कि डिस्प्ले से संबंधित जानकारी भी मिली है। आइए जानते हैं… और पढें: iOS 26.4 Beta अपडेट में आया कमाल का फीचर, CarPlay में जोड़ा AirPlay Video का सपोर्ट
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (Digital Chat Station) का हवाला देते हुए बताया कि Apple अपने पहले फोल्डेबल फोन को iPhone Fold के नाम से ग्लोबल बाजार में उतार जा सकता है। और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फोल्डेबल आईफोन में 7.7 इंच की मेन स्क्रीन और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 (Samsung Galaxy Z Fold 7) में मिलने वाले डिस्प्ले से छोटी है। इसकी थिकनेस 9mm से 9.5mm होने की संभावना है। इसके अलावा, किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
अमेरिकन टेक जाइंट एप्पल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, लीक्स की मानें, तो फोन को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी। इसके आने से बाजार में Samsung को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।
आपको बताते चलें कि एप्पल ने इस साल की शुरुआत में iPhone 16e को भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया था। यह कंपनी का किफायती डिवाइस है और इसे 16 सीरीज में शामिल किया गया है। इस आईफोन में एक्शन बटन के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है।
बेहतर काम करने के लिए फोन में A18 चिप और 4-कोर जीपीयू मिलता है। इसके साथ 26 घंटे चलने वाली बैटरी भी मिलती है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का रियर कैमरा और 12MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है।