comscore

iPhone 17 Series के मुख्य फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, कीमत भी आ गई सामने

IPhone 17 Series इस साल ग्लोबल बाजार में एंट्री लेने वाली है। इस लाइनअप की कीमत से लेकर फीचर्स तक आ गए हैं। चलिए यहां जानते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 30, 2025, 02:52 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iPhone 17 Series को इस साल सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, जिसके तहत बाजार में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को उतारा जा सकता है। इन सभी आईफोन का डिजाइन और हार्डवेयर स्पेक्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इनकी कीमत भी सामने आ गई है। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं आईफोन 17 सीरीज की डिटेल… news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

डिजाइन और डिस्प्ले

हालियां रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकन टेक जाइंट Apple इस बार iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में बड़ा चेंज करने वाला है। माना जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन पहले के मौजूदा डिवाइस की तुलना में पतले होंगे। इनकी थिकनेस 5mm से 6.25mm के बीच हो सकती है। बेस वेरिएंट में 6.1 इंच और प्रो व प्रो मैक्स मॉडल में 6.6 इंच की स्क्रीन दी जाने की संभावना है। news और पढें: iPhone 17 पर आया फाडू डिस्काउंट, Flipkart पर मिल रहा गोल्डन Offer

स्टैंडर्ड आईफोन 17 का डिजाइन आईफोन 16 के जैसा होगा, जबकि प्रो मॉडल का फ्रेम Titanium का बना होगा। आईफोन 17 एयर में सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, प्रो मॉडल में रेक्टेंगुलर कैमरा बार मिलेगा। वहीं, सभी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होंगे।

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

लीक्स में कहा जा रहा है कि iPhone 17 और iPhone 17 Air में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A19 चिप दी जाएगी। वहीं, प्रो मॉडल में A19 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी डिवाइस में मौजूदा आईफोन से बड़ी हुई रैम मिलेगी।

फोटो खींचने के लिए 17 और 17 एयर में 24MP सेल्फी कैमरे के साथ 48MP का कैमरा दिया जाएगा। आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में वाइड और अल्ट्रा वाइड के साथ 48MP का कैमरा मिल सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी होगी कीमत

एप्पल की तरफ से अभी तक आईफोन 17 सीरीज की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि फोन्स की कीमत 79,900 से शुरू होकर 1,44,900 रुपये के बीच रखी जाने की उम्मीद है। इस लाइनअप से पर्दा सितंबर के मध्य में उठाया जा सकता है।