Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 06, 2025, 12:43 PM (IST)
Image Credits: Apple Track
iPhone 17 सीरीज इस साल क मच-अवेटेड स्मार्टफोन सीरीज है। Apple की इस सीरीज के लॉन्च का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। यह सीरीज लंबे समय से लीक्स का हिस्सा बनी हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इस आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक की गई है। साथ ही जानकारी मिली है कि कंपनी इस सीरीज में चार आईफोन मॉडल्स iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air लाने वाली है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: iOS 26.4 Beta अपडेट में आया कमाल का फीचर, CarPlay में जोड़ा AirPlay Video का सपोर्ट
iPhone-ticker.de की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। आपको बता दें, यह डेट पिछली लीक रिपोर्ट के समान ही है। पुरानी लीक्स में भी सामने आ चुका है कि यह सीरीज 9 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक के बीच में लॉन्च की जा सकती है। Apple कंपनी ने फिलहाल सीरीज की ऑफिशियल लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे
जैसे कि हमने बताया कंपनी इस साल iPhone 17 सीरीज के तहत 4 मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है। इस साल सीरीज में Plus मॉडल की जगह नया Air आईफोन मॉडल पेश किया जा सकता है। ये मॉडल्स iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air हो सकते हैं। वहीं, इस साल प्रो मॉडल्स में नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दिया जा सकता है। इस साल कंपनी आईफोन 17 मॉडल्स को A19 सीरीज चिप के साथ पेश कर सकती है।
आईफोन 17 सीरीज से पहले इस सीरीज के मॉडल्स की कीमतें भी लीक हो चुकी है। कहा जा रहा है कि iPhone 17 Pro मॉडल 1,45,990 रुपये की कीमत में दस्तक देगा। हालांकि, यही मॉडल अमेरिका में $1199 (लगभग ₹1,04,563) व दुबई में AED 4403 (लगभग ₹1,04,599) में पेश किया जा सकता है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 1,64,990 रुपये हो सकती है, वहीं अमेरिका में इसे $1499 (लगभग ₹1,30,726) व दुबई में AED 5299 (लगभग ₹1,25,885) में पेश किया जा सकता है।