Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 14, 2024, 03:10 PM (IST)
Google Pixel 9 सीरीज पिछले महीने ग्लोबल मार्केट समेत भारत में दस्तक दे चुकी है। इस सीरीज में कंपनी ने Google Pixel 9, Google Pixel 9 Pro, Google Pixel 9 Pro XL और Google Pixel Fold को लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस वक्त Google Pixel 9 Pro की उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की थी। वहीं, अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। फाइनली गूगल पिक्सल 9 प्रो की सेल डेट से पर्दा उठा दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Google Tensor G4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4700mAh की है, जिसके साथ 27W फास्ट चार्जिंग मिलती है। और पढें: Google Account की 4 काम की सीक्रेट सेटिंग, डेटा सुरक्षित रखने के साथ प्राइवेसी होगी मजबूत
कंपनी ने Google Pixel 9 Pro फोन की सेल डेट से पर्दा उठा दिया है। इस फोन की सेल भारत में 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से Flipkart पर उपलब्ध होगी। फोन के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इस फोन में Hazel, Porcelain, Rose Quartz और Obsidian कलर ऑप्शन आते हैं। और पढें: Google के Gmail और Keep में आने वाला है बड़ा AI फीचर, अब टाइप नहीं बोलकर कर सकेंगे काम
फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले में 3000 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, Google Pixel 9 Pro फोन Google Tensor G4 प्रोसेसर स लैस है। इसमें सिंगल 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलती है। और पढें: Google लेकर आया Nano Banana 2 Lite, कम समय में बनाता है ज्यादा AI इमेज
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Samsung GN2 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ OIS सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 48MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4700mAh की है, जिसके साथ 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 21W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग दी गई है।