comscore

CMF Phone 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल

CMF Phone 2 Pro फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह CMF ब्रांड का दूसरा फोन होने वाला है। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 07, 2025, 04:04 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

CMF Phone 2 Pro India launch Date: Nothing सब-ब्रांड CMF फाइनली मार्केट में अपना दूसरा स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। इससे पहले कंपनी ने CMF ब्रांड के तहत पहला फोन CMF Phone 1 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी CMF Phone 2 Pro को ला रही है। फोन की लॉन्चिंग पहले ही टीज की जा चुकी है। आज कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। साथ ही फोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी मिल चुकी है। यहां जानें डिटेल्स। news और पढें: प्रीमियम लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला Vivo V40 5G सस्ते में होगा आपका, यहां मिल रही सुपर सेविंग डील

CMF Phone 2 Pro India launch date

कंपनी ने CMF Phone 2 Pro फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 28 अप्रैल को शाम 6.30 बजे लॉन्च होगा। जैसे कि हमने बताया यह इस ब्रांड का दूसरा फोन होने वाला है। इससे पहले कंपनी ने CMF Phone 1 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। news और पढें: खुशखबरी! कई हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 15, कम दाम में घर लाने का सही समय

इस फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए फोन के डिजाइन की जानकारी मिलती है। टीजर पोस्टर के जरिए फोन के कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिलती है। फोन में दो बड़े ग्रे सर्कल देखने को मिले हैं, जिसके बगल में 1 छोटा ग्रे सर्कल और 1 ऑरेंज सर्कल देखने को मिला है। इससे माना जा सकता है ति फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड सेंसर व तीसरा कैमरा शामिल होगा। इन सेंसर्स के साथ फोन में ऑरेंज सर्कल फ्लैश लाइट की तरफ संकेत देता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

CMF Phone 2 Pro leak Specs

लीक फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर व 50MP का ही टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5000mAh की हो सकती है, जिसके साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।