comscore

iPhone 16 Pro के फीचर्स आए सामने, इसमें होंगे 3nm A18 Bionic चिपसेट और कई दमदार फीचर्स

Apple ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iPhone 16 Pro को लेकर काम शुरू कर दिया है। इसमें दमदार चिपसेट और फास्ट मेमोरी देखने को मिल सकती है। यह जानकारी एक टिप्स्टर ने शेयर की है।

Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 06, 2023, 06:29 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • iPhone 16 Pro को साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा।
  • इसमें होंगे 3nm A18 Bionic चिपसेट और कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।
  • साल 2023 में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple ने बीते साल सितंबर में iPhone 14 सीरीज से पर्दा उठा चुकी है, जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max नाम शामिल हैं। इस साल सितंबर में iPhone 15 Series लॉन्च होगी, वहीं iPhone 16 Series साल 2024 में लॉन्च होगी, जिसमें करीब डेढ़ साल बचे हैं। उससे पहले इस अपकमिंग मोबाइल के बारे में लीक सामने आ गए हैं। लेटेस्ट जानकारी में iPhone 16 Pro को लेकर जानकारी सामने आई है। news और पढें: iOS 26.4 Beta अपडेट में आया कमाल का फीचर, CarPlay में जोड़ा AirPlay Video का सपोर्ट

एक टिप्स्टर ने ट्वीट कर जानकारी शेयर की है कि iPhone 16 Pro में A18 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिपसेट को 3nm पर तैयार किया जाएगा। वहीं अपकमिंग iPhone 15 Pro मॉडल में A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone 16 Pro में LPDDR5X RAM का इस्तेमाल किया जाएगा। news और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे

iPhone 14 Pro में LPDDR5 मेमोरी है

Apple के मौजूदा वेरिएंट iPhone 14 Pro में LPDDR5 मेमोरी का इस्तेमाल किया है। आईफोन 15 में भी इसी मेमोरी को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जानकारी भी टिप्स्टर ने शेयर की है। आईफोन 14 में 6GB Ram का इस्तेमाल किया है, जबकि iPhone 15 में 8GB RAM का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह अपकमिंग मॉडल्स ज्यादा फास्ट और बेहतर नजर आएगा।

iPhone 15 में मिलेगा 48MP का कैमरा

एक अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone 15 के स्टैंडर्ड मॉडल में 48MP का कैमरा दिया जाएगा, इससे पहले 12MP का कैमरा इस्तेमाल किया है। ऐसे में आने वाले समय में यूजर्स को बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

iPhone 15 के सभी मॉडल में मिलेगा island notch

इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल्स में नए नॉच कटआउट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जानकारी हाल ही में सामने आई थी। Apple ने इसको island notch नाम दिया है। इस नॉच पर कई नए और यूजफुल फीचर्स देखे जा सकते हैं। इससे यूजर्स म्यूजिक कंट्रोल्स से लेकर बहुत से काम कर सकता है।