comscore

Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेगा 7.76 इंच का डिस्प्ले! डिटेल लीक

Apple foldable iPhone में बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन के खास स्पेसिफिकेशन रिवील हो गए हैं। फोन में अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 17, 2025, 04:42 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung, Tecno, Motorola आदि कंपनियों के बाद Apple भी फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है। अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेटा अनाउंस नहीं की है। इससे पहले ही लीक रिपोर्ट्स में Apple के फोल्डेबल फोन की डिटेल सामने आ गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!

Apple Foldable Smartphone

लोकप्रिय टिप्स्टर yeux1122 का दावा है कि इस डिवाइस में 7.76 इंच का इंटरनल डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका पिक्सल रेजलूशन 2713 x 1920 है। मेन स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेटअप दिया जाएगा। माना जाता है कि सैमसंग फोल्डेबल के लिए एप्पल का प्राइमरी डिस्प्ले सप्लयर है। ऐसा लगता है कि एप्पल लागत के बजाय क्वालिटी पर ध्यान दे रहा है। कई रिपोर्ट्स का मानना है कि Samsung की स्क्रीन क्रीज को कम करने की एबिलिटी ने उसे एलजी डिस्प्ले और बीओई जैसी कंपनियों को मात देने में मदद की। news और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश

मेन पैनल के अलावा, Apple iPhone Fold में 5.49 इंच का कवर डिस्प्ले दिए जाने की बात कही जा रही है। इसका रेजुलेशन 2,088 x 1,422 पिक्सल होगा। मेन स्क्रीन से अलग, इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

उम्मीद है कि iPhone फोल्ड में सैमसंग की गैलेक्सी Z फोल्ड सीरीज की तरह बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन होगा। बंद होने पर, यूजर्स छोटे बाहरी डिस्प्ले के साथ इंटरैक्ट करेंगे, जबकि बड़ी इंटरनल स्क्रीन को खोलने पर एक्सेस किया जा सकेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जाने-माने विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने पहले सुझाव दिया था कि डिवाइस में फेस आईडी को छोड़कर साइड-माउंटेड टच आईडी सेंसर का यूज किया जा सकता है। इससे फोन के अंदर जगह की बचत होगी और एक पतला प्रोफाइल बनाए रखने में मदद मिलेगी। आगे आने वाले समय में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन की अन्य जानकारी सामने आ सकती हैं।