Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 28, 2024, 01:21 PM (IST)
Lava Yuva 4 स्मार्टफोन भारत में बडे डिस्प्ले और धांसू बैटरी पैक के साथ लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को Yuva 3 के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। स्मार्टफोन में 8GB तक RAM का ऑप्शन मिलता है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। लावा के इस स्मार्टफोन का डिजाइन iPhone के समना है। बैक साइड में कैमरा मॉड्यूल आईफोन जैसा लगता है। स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: 13,000 रुपए से कम में आया नया 5G फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold 2 5G
Lava Yuva 4 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1600 × 720 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में Octa-Core Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में 4GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: Lava Bold 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Amazon पर उपलब्ध होगी सेल
लावा का स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें Android 15 अपडेट मिलने की उम्मीद है। फोन में दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का कैमरा और LED फ्लैश मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। यह 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
कीमत की बात करें तो इसके 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 6999 रुपये में लाया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में Glossy White, Glossy Purple और Glossy Black बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे लावा के आउटलेट से खरीद जा सकता है।