Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 24, 2024, 10:52 AM (IST)
Free Fire MAX OB44 Update गेम में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। गेम में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, गेम में एक नया मोड Mechadrake भी आया है। यह गेम मोड गेम में प्लेयर्स के लिए चुनौतियां लेकर आया है। इसमें प्लेयर्स को मेचैड्रेक पॉइंट कलेक्ट करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Airspeed Ace Bundle पाने का मौका, हाफ Diamonds में करें Claim
इसके लिए गेम के अंदर गेमर्स को तीन मालिकों को हराना होगा, जो BR रैंक वाले मैचों में अपनी रैंक में सुधार के लिए जरूरी है। हर बॉस पूरे मैप पर रेंडम आ जाता है। अगर आप इस मोड में जीत हासिल करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसके लिए टिप्स दी गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Infernal Draco के साथ मिल रही Evil Howler गन स्किन, ऐसे करें अनलॉक
Free Fire MAX मेचैड्रेक मोड में जीत के लिए न केवल इन बॉस को हराना होगा, बल्कि बूयाह भी पाना होगा। बॉस को हराने और बूयाह पाने के बाद ही आप मोड में जीत हासिल कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 2 March 2026: प्लेयर्स पर फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, क्लेम करने का बढ़िया मौका
इतना ही नहीं, इसके बाद प्लेयर्स को मेचैड्रेक का सामना करना पड़ेगा। मेचैड्रेक तीन चेहरों वाला एक ड्रैगन है। यह ठंड, आग उगलने और क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने सहित कई अन्य घातक हमलों के लिए जाना जाता है। मेचैड्रेक पर काबू पाने के लिए, टीम वर्क बहुत जरूरी है। प्लेयर्स को अपनी टीम के साथ एक अच्छी स्ट्रेटजी बनाकर इसका सामना करना होगा।
इस मोड में प्लेयर्स के लिए एक अच्छी बात यहा है कि इसमें गोला-बारूद पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका मतलब है कि गेमर्स कितनी भी गोलीबारी का यूज कर सकते हैं। इससे उन्हें मेचाड्रेक का सामना करने में मदद मिलेगी।