comscore

PlayStation फैंस के लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते आ सकता है Sony का सबसे बड़ा गेमिंग सरप्राइज

क्या आप भी PlayStation पर आने वाले नए गेम्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? Sony जल्द ही अपना मशहूर इवेंट State of Play लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फैंस को Wolverine, Venom और कई बड़े गेम्स की झलक देखने को मिल सकती है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 17, 2025, 11:32 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: PS Plus यूजर्स की लगी लॉटरी! फरवरी के कैटलॉग में शामिल हो सकता है ये सुपरहिट गेम

Sony जल्द ही अपने मशहूर गेमिंग इवेंट State of Play को लेकर नया सरप्राइज दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले हफ्ते यह इवेंट आयोजित करने की तैयारी में है, जिसमें आने वाले PS5 गेम्स की झलक दिखाई जाएगी। हालांकि Sony ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा दावा किया है कि State of Play की वापसी अगले हफ्ते होगी। इससे पहले भी खबर आई थी कि कंपनी सितंबर के आखिर तक गेम शोकेस आयोजित करने की योजना बना रही है। news और पढें: Sony का बड़ा ऐलान, इस हफ्ते होगा 60 मिनट का State of Play Event, जानें क्या-क्या हो सकता है खास

क्या इस बार मिलेगा Wolverine और Venom गेम का नया ट्रेलर?

इस बार के इवेंट में सबसे बड़ी उम्मीद Marvel’s Wolverine से जुड़ी है, जिसे Insomniac Games डेवलप कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम का नया ट्रेलर तैयार है और Sony इसे अगले State of Play में दिखा सकता है। यही नहीं हाल की एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि Wolverine गेम 2026 में लॉन्च होगा। इसके अलावा Insomniac Games Venom गेम पर भी काम कर रहा है, जो Marvel’s Spider-Man 2 का स्पिन-ऑफ माना जा रहा है।

बाकी बड़े गेम्स का भी हो सकता है ऐलान

State of Play सिर्फ Insomniac Games तक सीमित नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में कई बाकी बड़े स्टूडियो भी अपने प्रोजेक्ट्स को सामने ला सकते हैं। God of War: Ragnarok बनाने वाले Santa Monica Studio से भी एक नई घोषणा की उम्मीद है, क्योंकि स्टूडियो ने Ragnarok के Valhalla DLC के बाद अभी तक अपन अगल प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा Naughty Dog का चर्चित प्रोजेक्ट Intergalactic: The Heretic Prophet भी इस शोकेस में नया ट्रेलर लेकर आ सकता है। यानी PlayStation फैंस के लिए यह इवेंट काफी रोमांचक होने वाला है

पिछले State of Play इवेंट्स में क्या-क्या दिखाया गया था?

Sony का पिछला State of Play 3 सितंबर को हुआ था, जिसमें IO Interactive ने अपने James Bond गेम 007 First Light का डिटेल्ड गेमप्ले दिखाया था। उससे पहले जुलाई में Sucker Punch ने अपने खास इवेंट में Ghost of Yotei का गेमप्ले का डेमो दिखाया थावहीं आखिरी जनरल State of Play 4 जून को हुआ था, जिसमें 007 First Light का ऐलान हुआ था और Marvel Tokon: Fighting Souls समेत कई बड़े फर्स्ट-पार्टी और थर्ड-पार्टी गेम्स की घोषणा की गई थीअब जबकि फैंस नए अपडेट्स का इंतज़ार कर रहे हैं, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि Sony आधिकारिक तौर पर कब इस इवेंट की तारीख़ का ऐलान करता है

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource