comscore

Microsoft एज में जल्द आएगा 'Edge for Gamer' मोड, गेमर्स के आएगा बहुत काम

Microsoft गेमर्स के लिए जल्द नया फीचर लाने वाला है। इसका Edge for Gamers है और इसे ऐज ब्राउजर की सेटिंग में जोड़ा जाएगा। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: May 23, 2023, 06:30 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Microsoft Edge में जल्द नया ऐज फॉर गेमर मोड आने वाला है।
  • इस मोड से गेमर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
  • कंपनी ने ऐज फॉर गेमर मोड की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक कंपनी Microsoft गेमर्स को ध्यान में रखकर एज ब्राउजर की सेटिंग में जल्द नया मोड जोड़ने वाली है, जिसका नाम ‘Edge for Gamers’ मोड है। इस सुविधा के आने से प्लेयर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। इसमें प्लेयर्स को साइडबार ऐप, डार्क मोड और कस्टम गेम थीम जैसे फीचर मिलेंगे। यह मोड गेमर्स के बहुत काम आएगा और वह पूरे फोकस के साथ गेम खेल सकेंगे। news और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास

क्या Edge for Gamers मोड

गिज्मचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, एज फॉर गेमर्स मोड की टेस्टिंग चल रही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जब भी गेमर इस मोड को ऑन करेंगे, तो डार्क मोड से लेकर विंडोज तक के ऐप अपने आप साइडबार में ऐड हो जाएंगे। यहां से यूजर इन सभी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे। news और पढें: Xbox गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 2026 में आ सकता है Microsoft का Gaming Copilot AI

कंपनी का कहना है कि यह मोड उन प्लेयर्स के बहुत काम आएगा, जो गेम खेलने के दौरान दूसरे प्लेयर्स के साथ बातचीत करते हैं। उन्हें अन्य गेमर्स के साथ बातचीत करने के लिए अलग से ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, यूजर्स को उनके गेम से जुड़ी थीम भी डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। news और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया Copilot Health, क्या अब AI बताएगा आपकी सेहत का हाल?

एज फॉर गेमर्स मोड में साइड-बार के अलावा गेमिंग-फोकस्ड होमपेज है, जो विशेष रूप से गेमर्स की जरूरतों को पूरा करेगा। इससे प्लेयर्स का गेमिंग अनुभव भी बेहतर होगा।

मोड में मिलेगा Gaming Efficiency फीचर

रिपोर्ट बताती है कि एज फॉर गेमर्स मोड में Gaming Efficiency सुविधा को भी जोड़ा जाएगा, जो ब्राउजर की यूसेज को कम करके बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करेगी।

कब रिलीज होगा नया मोड

माइक्रोसॉफ्ट इस समय एज फॉर गेमर्स मोड की टेस्टिंग कर रहा है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज करेगी।

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया यह प्रोग्राम

आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि टेक ब्रांड माइक्रोसॉफ्ट ने इस महीने की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए Xbox Game Pass Friend Referral Program को पेश किया था। इस नई पहल के तहत गेमर अपना पास अपने दोस्तों को उपहार के रूप में सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी ने बताया कि जिन प्लेयर को गिफ्ट के तौर पर पास मिलेंगे, वे 14 दिन तक मुफ्त में गेम खेल सकेंगे। साथ ही, पास पाने वाले प्लेयर्स को Riot Games अकाउंट लिंक करने की सुविधा भी मिलेगी।