comscore

Free Fire Max में आसानी से लेवल बढ़ाने के तीन तरीके, करना होगा यह

Free Fire MAX में जल्दी लेवल बढ़ाना आसान बात नहीं है। लेवल अप करने के लिए प्लेयर्स को की बातों का खास ध्यान रखना होता है। आप यहां बताई गईं टिप्स से अपना लेवल गेम में बढ़ा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 27, 2023, 10:26 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में आसानी से लेवल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।
  • लेवल बढ़ाने के लिए प्लेयर्स को रैंक मैच खेलने चाहिए।
  • EXP कार्ड की मदद से भी आसानी से लेवल बढ़ता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में गेम जीतना आसान बात नहीं है। इसके लिए प्लेयर्स को एक सही स्ट्रेटजी का होना बहुत जरूरी है। गेम में लेवल अप करने के लिए प्लेयर्स को मैच जीतने की जरूरत होती है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम खेलने वाले हर प्लेयर अपनी रैंक बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन समय के साथ नया सीजन शुरू हो जाता है। news और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

ऐसे में रैंक बढ़ाना और भी मुश्किल हो जाता है। प्लेयर्स के पास अपने आप को बेहतर बनाने के लिए लेवल अप करने का ऑप्शन भी मिलता है। आप अपने फ्री फायर मैक्स आईडी को बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी तेजी से अपनी लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। हम यहां इसके लिए टिप्स देने वाले हैं। आप यहां बताए गए तीन तरीकों से आसानी और तेजी से अपना लेवल गेम में बढ़ा पाएंगे। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Free Fire MAX में ऐसे बढ़ाएं अपना लेवल

डेली मिशन पूरा करें पर ध्यान दें

Free Fire MAX में जल्द लेवल बढ़ाने के लिए प्लेयर्स को डेली मिशन पूरा करना चाहिए। गेम में हर दिन नए-नए मिशन आते हैं। मिशन पूरा करने प्लेयर्स बेहतरीन रिवॉर्ड के साथ-साथ EXP भी पा सकते हैं। प्लेयर के पास जितने EXP होंगे, उतना जल्द ही उनका लेवल अप होगा। इस तरह वे डेली मिशन पूरा करने पॉइंट पा सकते हैं और अपना लेवल बढ़ा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

ज्यादा से ज्यादा रैंक्ड मैच खेलें और किल्स करें

फ्री फायर मैक्स में जल्द लेवल अप करने के लिए प्लेयर्स को ज्यादा से ज्यादा रैंक वाले मैच खेलने चाहिए और किल्स हासिल करने चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइव करने से और ज्यादा समय बिताने पर EXP पॉइंट्स मिलते हैं। मैच जीतने और किल्स करने पर प्लेयर्स को अलग से कई पॉइंट मिलते हैं। इस वजह से प्लेयर्स को अपने परफॉर्मेंस को सुधरना होता है।

EXP कार्ड का करें यूज

गेम में तेजी से लेवल बढ़ाने के सबसे आसान तरीकों में से एक Experience Cards (EXP) का यूज करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EXP कार्ड इन-गेम स्टोर के पावर अप सेक्शन में मिलते हैं। यहां से आप उन्हें खरीद सकते हैं। इस कार्ड की खासियत है कि इसे यूज करने पर EXP दोगुनी हो जाती है। आपके पास डबल EXP कार्ड और इसे बढ़ाने का ऑप्शन भी होता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इन तीन तरीकों का ध्यान रख कर आप आसानी से Free Fire MAX में अपना लेवल बढ़ा सकते हैं।