Published By: Mona Dixit | Published: Jan 30, 2023, 03:42 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में Bermuda Dreams Series इवेंट शुरू हो गया है। प्लेयर्स इवेंट की इस सीरीज से कई शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। गेमर्स को कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने पर गेमर्स को धमाल आइटम मिलेंगे। इवेंट में मिलने वाले आइटम्स की लिस्ट में Maid Gone Mayhem बंडल, जबरदस्त कॉस्ट्यूम सेट और फीमेल कैरेक्टर शामिल हैं। यहां हम प्लेयर्स को Maid Gone Mayhem पाने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं… और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
Maid Gone Mayhem वाला इवेंट Free Fire MAX में 27 फरवरी को शुरू हो गया था और 9 फरवरी, 2023 तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास Dinner टोकन कलेक्ट करने के लिए दो हफ्तों का समय है। इस बंडल को पाने के लिए गेमर्स को पहले डिनर टोकन कलेक्ट करने होंगे। इसके बाद वे इन टोकन का यूज करके गेस्ट को खाना सर्व कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ
एक गेस्ट को उनकी एक पसंदीदा डिश देने पर प्लेयर्स को एक पॉइंट देना होगा। वहीं, दो डिश सर्व करने पर तीन पॉइंट और तीन डिश देने पर पूरे पांच पॉइंट मिलेंगे। स्पेसिफिक पॉइंट्स तक पहुंचने के बाद डेवलपर्स गेस्ट को उस टास्क से जुड़े रिवॉर्ड देंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
पहले पांच मेहमानों की आवश्यकताओं को पूरा करने से प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स में मेड गॉन मेहेम बंडल मिलेनी की गारंटी दी जा रही है।
Free Fire MAX में नए इवेंट के लिए Dinner टोकन बहुत जरूरी हैं। प्लेयर्स इसे आफ्टर-मैच ड्रॉप्स, डेली लॉगइन और मिशन के हिस्से के रूप में पा सकते हैं।