comscore

Free Fire Max में कैसे पाएं Diamonds? ऐसे 5600 डायमंड्स करें अकाउंट में एड

Free Fire Max Diamonds: अगर आपके पास गेम में 0 डायमंड्स हैं, तो आप इनकी संख्या 5600 बढ़ा सकते हैं। यहां जानें गेम में कैसे पाएं डायमंड्स।

Published By: Manisha | Published: Jun 30, 2025, 03:57 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max Diamonds: फ्री फायर मैक्स में किसी भी इन-गेम आइटम्स को खरीदने व इवेंट में हिस्सा लेने के लिए इन-गेम करेंसी की जरूरत पड़ती है। फ्री फायर मैक्स में 2 तरह की इन-गेम करेंसी का इस्तेमाल होता है। वो है Diamonds और Gold है। इन दोनों करेंसी में मौजूद अंतर की बात करें, तो डायमंड्स को असली पैसों से खरीदा जाता है, वहीं गोल्ड गेम में लाइव होने वाले इवेंट्स और मिशन में हिस्सा लेकर पाए जाते हैं। हर कोई फ्री फायर मैक्स गेम में डायमंड्स पाने के तरीके तलाश करता रहता है। अगर आपने हाल ही में इस गेम को खेलना शुरू किया है और गेम में मौजूद अपने दोस्तों की तरह आप रेयर इन गेम आइटम्स पाना चाहते हैं, तो उन्हें आप Diamonds के जरिए गेम स्टोर से खरीद सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Free Fire Max गेम में किसी भी तरह के इन-गेम आइटम्स को खरीदने के लिए Diamonds की जरूरत पड़ती है। जैसे कि हमने बताया डायमंड्स गेम में खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं। डायमंड्स को असली पैसे देकर खरीदा जाता है। अगर आपके अकाउंट में भी अभी डायमंड्स की संख्या 0 है, तो आप इसे 5600 तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे news और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट

Free Fire Max Diamonds Top up

गेम में 6 तरह के टॉप-अप प्लान हैं, जिनके जरिए आप 5600 डायमंड्स अपने अकाउंट में एड कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें खरीदने के लिए आपको अपने असली पैसे गेम में लगाने होंगे। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!

1. 100 डायमंड्स के लिए 80 रुपये का टॉप-अप कराना होता है।

2. 300 डायमंड्स के लिए 240 रुपये का टॉप-अप लगता है।

3. 520 डायमंड्स के लिए 400 रुपये का टॉप-अप लेना होगा।

4. 1060 डायमंड्स 800 रुपये में मिलेंगे।

5. 2180 डायमंड्स 1600 रुपये में पा सकेंगे।

6. 5600 डायमंड्स के लिए आपको 4000 रुपये खर्च करने होंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Top-Up Event

इन दिनों गेम में एक Bonus Emote Top Up इवेंट लाइव है। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको गेम में डायमंड्स खरीदने होंगे। यदि आप जल्द ही गेम में डायमंड्स खरीदने की सोच रहे थे, तो आपके लिए बढ़िया मौका है। अभी गेम में डायमंड्स खरीदने के साथ-साथ फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। यदि आप गेम में 100 डायमंड्स का टॉप-अप कराते हैं, तो आपको Soaring up Emote पाने का मौका मिल रहा है।